नई दिल्ली : पुनीत माथुर। भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी स्थित सारनाथ के होटल में मृत मिलीं।आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने फांसी लगाकरआत्महत्या की है। 

बता दें कि शनिवार की रात को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रो रही थीं।

आकांक्षा ने किस वजह से आत्महत्या की ये अभी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध वाराणसी पुलिस जांच कर रही है।

25 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। उन्होंने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।  

आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय थीं। मुंबई में पली बढ़ी आकांक्षा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत भी मुंबई से ही की थी। 

देखें उनका कल रात शेयर किया गया वीडियो...


(वीडियो साभार : इंस्टाग्राम)


Share To:

Post A Comment: