साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 25 मार्च को नीतिखंड एक इंदिरापुरम में युवा भाजपा नेता एवं वार्ड 81 के सचिव नवनीत सोनी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर "चाय पर चर्चा" का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

सभी ने चाय नाश्ते पे चुनाव के साथ साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष भी अपनी ही शैली में नज़र आये। वो कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा के साथ साथ हल्के फुल्के अंदाज़ में बातचीत करते नज़र आये। कुलमिलाकर कार्यक्रम का माहौल बहुत ही ख़ुशगवार एवं ऊर्जा से भरपूर रहा।

नवनीत सोनी ने सभी के लिए चाय के साथ नमकीन, बिस्किट, पापड़ आदि का भी शानदार इंतज़ाम किया।

सभी लोगों ने नवनीत सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला रावत, सलेक त्यागी, सुनील दत्त शर्मा, पिंटू तोमर, हरमीत बक्शी, राधेश्याम त्यागी, मनोज डागा, दिनेश सिंह, उदयबीर सिंह, प्रशांत राघव, सुनील कुमार, अनिल होलकर, करुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: