साहिबाबाद। बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुनीता ध्यानी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

भाजपा इंदिरापुरम मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अध्यक्ष अजय शुक्ला ने मंडल की तरफ से सुनीता ध्यानी को तुलसी का पौधा भेंट किया। सभी ने सुनीता ध्यानी को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

सुनीता ध्यानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, महामंत्री उमाशंकर तोमर, मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, राजेन्द्र चौहान, राधेश्याम त्यागी, नागेंद्र पांडे, अंजना सिंह, उर्मिला रावत, शोभा जोशी, कांति रावत, मंजू पांडेय, सरोजिनी, रमा, शकुंतला नेगी, कांता, सानू, बबीता, रजनी रावत, ज्योति, ममता, संजना एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: