नई दिल्लीः पुनीत माथुर। पोर्न मूवी बनाने के मामले में गिरफ्तार बिजनसमैन राज कुंद्रा और उसके साथी रयान थारप को अदालत ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया हैै। रयान थारप को पुलिस ने मुंबई के नेरुल इलाके से गिरफ्तार कर किया था।इस मामले में राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शिल्पा को हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। 

बताया गया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पोर्न मामले का खुलासा किया। इस मामले में अब कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सोमवार रात 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए मुंबई के भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद सोमवार रात करीब 11:00 बजे 2 घंटे की पूछताछ के बाद राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला :

मुंबई पुलिस ने फरवरी में गहना वशिष्ठ नाम की एक्ट्रेस समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक्ट्रेस को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

तब ये भी बात सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में मामले से जुड़े एक और शख्स उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी लीड मिली और पोर्न फिल्मों के इस रैकेट में राज कुंद्रा का संबंध सामने आया।

Share To:

Post A Comment: