नई​ दिल्ली : पुनीत माथुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। शाम 6 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है। कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। इस बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

पीएम मोदी के आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो गई। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल, श्रम व रोजगार मंत्री संतोश गंगवार और देबोश्री चौधरी ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 

सदानंद गौड़ा का भी पत्ता कट गया है और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है। राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का भी इस्तीफा ले लिया गया है। हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। वहीं मंगलवार को ही सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था। इस तरह से अब तक 9 लोगों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है।

वहीं, पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई है। इसके अलावा श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा ले लिया गया है। उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा की भी इस्तीफा को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गयी है।

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 6 बजे होगा। मोदी सरकार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है।

ये बन सकते हैं मोदी कैबिनेट का चेहरा

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया

2. सर्वानंद सोनेवाल

3. पशुपति नाथ पारस

4. नारायण राणे

5. भूपेंद्र यादव

6. अनुप्रिया पटेल

7. कपिल पाटिल

8. मीनाक्षी लेखी

9. राहुल कसावा

10. अश्विनी वैष्णव

11. शांतनु ठाकुर

12. विनोद सोनकर

13. पंकज चौधरी

14. आरसीपी सिंह (जेडीयू)

15. दिलेश्वर कामत (जेडीयू)

16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जेडीयू)

17. रामनाथ ठाकुर (जेडीयू)

18. राजकुमार रंजन

19. बी एल वर्मा

20. अजय मिश्रा

21. हिना गावित

22. शोभा करंदलाजे

23. अजय भट्ट

24. प्रीतम मुंडे

विज्ञापन 


Share To:

Post A Comment: