नई दिल्ली : पुनीत माथुर।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एफआईएच (FIH) प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। मनप्रीत यह पुरस्कार जीतने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। हॉकी इंडिया ने इस उपलब्धि के लिए मनप्रीत को बधाई दी है।

बता दें कि उनकी कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया था। इसके अलावा एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर्स में रूस को हराकर टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया था। 2012 के

लंदन ओलम्पिक और 2016 के रियो ओलम्पिक में खेल चुके मनप्रीत ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2019 की होड़ में विश्व चैंपियन बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, एफआईएच प्रो लीग 2019 के विजेता ऑस्ट्रेलिया के अरान जालेवस्की और एडी ओकेंडेन तथा अर्जेंटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा।

डोरेन को दूसरा और लुकास विला को तीसरा स्थान मिला। मनप्रीत को 35.2 फीसदी वोट हासिल किए

पुरस्कार जीतने के बाद मनप्रीत ने कहा कि मैं इस पुरस्कार को जीतने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं।

(विज्ञापन)
Share To:

Post A Comment: