पत्रकारिता, हिंदी साहित्य, लेखन एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘वैश्विक सम्मान समारोह-2026’ में मिला सम्मान

नई दिल्ली। ग़ाज़ियाबाद निवासी दैनिक प्रमाणवार्ता प्रूफ हिंदी समाचार पत्र एवं इंडिया न्यूज़ 1 के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार समर सिंह राणा को पत्रकारिता, हिंदी साहित्य, लेखन एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विद्या वाचस्पति’ मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

सनातन अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वज्ञानालय (SISU) की ओर से विश्व गुरु भारत फाउंडेशन (VGBF) एवं संयुक्त गुरुकुल परिषद (UGC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'वैश्विक सम्मान समारोह-2026’ में यह सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों के अनुसार, समर सिंह राणा को सेवा, शिक्षण, सारस्वत साधना, सृजन, शोधपरक पत्रकारिता, हिंदी लेखन एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा के आधार पर सम्मानित किया गया।

देश के विभिन्न शहरों में हुआ सम्मान समारोह: -

आयोजकों ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता से जुड़े विद्वानों, मनीषियों, कवियों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल से डॉ. सत्यार्चन सुबुद्धि, कोलकाता से डॉ. श्रवण कुमार चौहान, नई दिल्ली से डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य और जयपुर से डॉ. टीकम सोनी के नेतृत्व में किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद समर सिंह राणा ने सनातन अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वज्ञानालय के चयन निर्णायक मंडल के प्रति आभार जताया। उन्होंने सम्मान समारोह के आयोजकों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा है।



Share To:

Post A Comment: