ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 18 सितंबर को प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत खसरा संख्या-864 ग्राम सभापुर लोनी गाजियाबाद पर राजवीर पुत्र नत्थू सिंह द्वारा विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 40-50 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, निर्मित सड़कों आदि के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। 

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। 

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-8, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-4 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: