ग़ाज़ियाबाद। नगर पंचायत पतला निवासी आदेश पुत्र लेखपाल काफी समय से पशुपालन का कार्य करते हैं। वे विशेष रूप से स्वदेशी नस्ल के गोवंश के पालन में रुचि रखते हैं । उनकी इच्छा थी कि सरकार स्वदेशी गोवंश को बढ़ावा दे क्योंकि स्वदेशी गाय के दूध को ही शास्त्रों में अमृत माना गया है।

आदेश को जब जानकारी हुई कि  मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश द्वारा  मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना चलाई गई है। जिसमे चयनित पशुपालक को 10 हजार से 15 हजार रु तक प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है तो उन्होंने अपनी साहीवाल गाय का आवेदन पत्र पशुचिकित्सालय पतला पर कर दिया। आदेश की गाय का चयन इस योजना में हुआ और उन्हें 10 हजार रु खाते में प्राप्त हुए। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री मोदी के आभारी है। आदेश इस योजना को पशुपालकों के लिए उपयोगी बताते हुए कहते हैं कि इससे पशुपालकों में स्वदेशी नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सभी पशुपालकों से अपील है कि स्वदेशी नस्ल की गाय हमारे देश की समृद्ध पशुधन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है।

“सभी पशुपालक भाई  स्वदेशी नस्ल की गायों का पालन करें, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक  योजना को प्राप्त करें। अभी तक 136 चयनित स्वदेशी गोवंश को लाभान्वित किया गया है।”



Share To:

Post A Comment: