शराब के ठेकों की नीतियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यापक अभियान चलायेंगी महाकालियाँ : डॉ श्वेता शर्मा 

ग़ाज़ियाबाद। सोमवार 11 मई को वसुन्धरा सेक्टर 2A की महिलाओं ने जगह जगह उग रहे शराब के ठेकों को लेकर अपने आक्रोश को पुलिस के सामने रखा।

बहुत दिन से पनप रहे इस आक्रोश का तात्कालिक कारण स्कूलों के नजदीक बना शराब का ठेका बना। दरअसल शराब की महामारी का दुष्परिणाम हर तरह से महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है।

आज इन महिलाओं ने महाकाली वाहिनी की महिलाओं के साथ एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव से मिलकर महिलाओं को शराब के ठेके से होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया।

महिलाओं ने एसीपी इंदिरापुरम को बताया की सैक्टर 2ए वसुन्धरा मेन रोड़ पर एक शराब की दुकान खुली है, इस दुकान से 100 मीटर की दूरी पर दो स्कूल सैन्ट टेरेसा एवं स्प्रिंग फील्ड़ सैक्टर 2ए वसुन्धरा में स्थित है। इसके सामने मेन रोड़ पर 1/1086 प्लाटॅ नम्बर पर शराब की दुकान खुुली है।

देखें वीडियो: -

इस शराब की दुकान के सामने ही सेक्टर 2ए का पार्क स्थित है। इस पार्क में दिन भर शराबी लोग बैठकर शराब पीते है और अशलील एवं अभद्र बातें करते है। जिस कारण पार्क में बच्चों का खेलना मुश्किल हो गया है और सभ्य परिवार की महिलाओं का निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में काफी समय से विभिन्न स्तरों पर स्थानीय लोंगो के द्वारा शिकायत दर्ज की गई है परन्तु उसका कोई भी समाधान अभी तक नही हो पाया है।

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी महाकालियों को आश्वस्त किया की वो उस क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के ज़रिए इन सब शिकायतों का निराकरण करेंगे।

वसुंधरा मंडल संयोजक मधु त्यागी ने बताया कि 13 मई को सभी महाकालियाँ सेक्टर २ ए के पार्क में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर एक ठोस नीति बनाने का अनुरोध करेंगी।

आज थाने पर डाॅ उदिता त्यागी राष्ट्रीय समन्वयक महाकाली वाहिनी, निशि त्यागी महानगर जिला संयोजक, डॉ. श्वेता, मधु त्यागी, कुसुम गुसाईं, पूनम पांडे, शारदा सिन्हा, प्रीति मेहरा, बबीता मित्तल, सपना, शान्ति, अलका, सरिता, भागवती, बलवती देवी, वर्षा, ममता देवी, कशिश, संगीता, सुनीता देवी, कुसुमलता, संतोष, सुदामा देवी, पूजा देवी, कंचन देवी, कविता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: