ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 18 सितंबर को प्रभारी प्रवर्तन जोन-4 के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सिद्धार्थ विहार डूब क्षेत्र में अवैध कालोनी/प्लाटिंग हेतु लगभग 10,000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में किये निर्माणों को ध्वस्त किया गया। साथ ही हिण्डन नदी के समीप डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, बाउण्ड्री, अवैध बिल्डर ऑफिस एवं छोटे-मोटे अनाध्यासित/अवैध भवन ध्वस्त किये गये। 

निर्माणकर्ता राहुल, भवन/भूखण्ड सं0-के-235, सै0-9 विजयनगर, गाजियाबाद के अग्र भाग पर अवैध कब्जा/निर्माण को ध्वस्त कर अनउपयोगी बनाया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। 

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रभारी प्रवर्तन जोन-04, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-4 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: