गौतमबुद्ध नगर : संवाददाता प्रदीप तिवारी। रविवार 10 मई को गौतम बुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के अन्तर्गत पुरोहित आयाम की बैठक हुई। जिसमें 17 पुरोहितों के अलावा नोएडा विभाग संयोजक शशिपाल, नोएडा सह विभाग संयोजक अश्विनी कुमार, विभाग टोली सदस्य नेपाल और ग्रेटर नोएडा के नगर सह संघ चालक त्रिलोक, जिला संयोजक सुबीर, ग्रेटर नोएडा नगर संयोजक अजय वीर एवं नगर सह संयोजक सुरेश सहित 35 लोग उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में अश्वनी कुमार ने पुरोहितों को कुटुंब के सदस्यों को कैसे संस्कारित किया जाए, विभिन्न मंत्रों का महत्व और विभिन्न संस्कारों का महत्व यजमान को कैसे समझाया जाय इन विषयों पर विस्तृत चर्चा की। शशिपाल ने कुटुंब प्रबोधन के सभी आयामों में पुरोहितों की भूमिका को कैसे प्रभावी बनाया जा सके इस पर चर्चा की।
कुटुंब प्रबोधन आयाम ग्रेटर नोएडा नगर सभी वक्ताओं, पुरोहितों और मंदिर कमेटी द्वारा की गई उत्तम व्यवस्था के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट करता है।






Post A Comment: