गाजियाबाद : ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि। राकेश मार्ग स्थित    गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को तेज हवाओं के चलते बच्चों के झूले का ऊपरी शेड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय झूले पर कई छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान झूले के ऊपर लगा लोहे का शेड टूट गया। यदि शेड सीधे बच्चों के ऊपर गिर जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग की ओर से मोबाइल फोन पर भी तेज हवाओं और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इसके बावजूद पार्क में लगे उपकरणों की मजबूती और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सोसायटी निवासी दिनेश सिंह  ने RWA से मांग की है कि सेंट्रल पार्क में लगे सभी झूलों एवं अन्य खेल उपकरणों की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: