ग़ाज़ियाबाद : ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबन्धित पॉलिथीन पकड़ी। सोसायटी में सब्जी की दुकान संचालित कर रहे राजू शाह द्वारा भी अपनी दुकान पर प्रतिबन्धित पॉलिथीन प्रयोग में लाई जा रही थी। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने राजू शाह का एक हजार रुपये का चालान काटा।
बता दें कि बीते दिनों स्थानीय निवासी गौरव बंसल ने सोसायटी में बेरोकटोक प्रतिबन्धित पॉलिथीन की सप्लाई करने और सोसायटी में दुकानदारों द्वारा उसका इस्तेमाल किये जाने की शिकायत नगर निगम की 311 एप्लीकेशन और संभव जनसुनवाई में की थी। जिसके बाद नगर निगम द्वारा यह कार्यवाही की गई है।
गौरव बंसल ने नगर निगम की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए कहा है कि पॉलिथीन हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है। समय समय पर नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं द्वारा पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जाते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोगों पर इसका असर नहीं पड़ता और वो लगातार पर्यावरण को दूषित करते रहते हैं।





Post A Comment: