ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। रविवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में उपासना पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

देखें वीडियो: -

उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, उपलब्ध सुविधाओं तथा सशक्तिकरण के उपायों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संवादात्मक तरीके अपनाकर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सशक्तिकरण के महत्व को स्पष्ट किया। 

इस अवसर पर महिलाओं को जागरूकता, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम मेंअन्य विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न एनजीओ के सदस्य उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: