ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 8 मार्च को भारत विकास परिषद की वैशाली वसुंधरा शाखा द्वारा एसजी पब्लिक स्कूल वसुंधरा में चतुर्थ सरल सामूहिक विवाह “शुभ पालिकी” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पाँच कन्याओं का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया—

1. प्रीति संग विकास

2. शिल्पी संग नागेश

3. अंजू संग रोहित

4. स्वीटी संग विशाल

5. किरन संग अजीत

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में राजा रमण खन्ना (डायरेक्टर, एस. जी. पब्लिक स्कूल) तथा इन्द्र मित्तल (डायरेक्टर, एस. जी. पब्लिक स्कूल) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में कवित बंसल (प्रांतीय अध्यक्ष), मुक्ता अग्रवाल (प्रांतीय महासचिव), पीसी गुप्ता (प्रांतीय वित्त सचिव), शिल्पा चौधरी (पार्षद, वार्ड 61), अरुण गुप्ता, पायल त्रिपाठी एवं हेमंत बाजपेयी ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया।

यह आयोजन अत्यंत पावन, मंगलमय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहाँ सभी नवदंपतियों के वैवाहिक जीवन के शुभारंभ का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उपस्थित अतिथियों ने वर-वधुओं के सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष ने कहा कि भारत विकास परिषद परिवार इस पुण्य अवसर पर सहयोग प्रदान करने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है।



Share To:

Post A Comment: