ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Ram Chameli Chaddha Vishwas Girls College में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
अपने संबोधन में एसीपी प्रियाश्री पाल ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने और सशक्तिकरण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।





Post A Comment: