ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। छत्रपति शिवाजी पार्क, न्यायखंड प्रथम, इंदिरापुरम में रविवार 8 फरवरी 2026 को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं हजारों श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता विभाग सह प्रचार प्रमुख आशीष कुमार ने अपने संबोधन में संघ की सौ वर्ष की यात्रा तथा पंच परिवर्तन के साथ-साथ समाज की एकता, संगठन तथा राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 अनंतविभूषित जगतगुरु दुर्गाचार्या कंचन परमहंस ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं हिंदू धर्म की विशेषता, वर्तमान में चुनौतियाँ एवं समाधान पर अपना वक्तव्य रखा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह नेगी द्वारा की गई। आयोजन के संरक्षक पंडित कृष्ण मुरारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सम्मेलन के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।



Share To:

Post A Comment: