ग़ाज़ियाबाद : हरीश चौहान। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा भोपुरा कुटी में स्थित नगर निगम के स्कूल में ए. आई. एंड डिजिटल लैब का शुभारंभ कराया गया। शहीद विजय सिंह पथिक सरस्वती विद्या मंदिर गाजियाबाद नगर निगम  कुटी भोपुरा स्कूल में 238 छात्राएं हैं, जिनके उज्जवल भविष्य के लिए नगर आयुक्त द्वारा अडामा इंडिया लिमिटेड से सी एस आर कराया गया। जिसके अंतर्गत स्कूल में लैब बनवाई गई जिसमें बड़ी एलइडी स्क्रीन,20 कंप्यूटर, इंटरनेट, कुर्सी तथा मैच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। छात्राओं के लिए स्कूल में ए. आई. और डिजिटल लैब प्रारंभ कराई गई, जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त द्वारा रिबन काटकर किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, अडामा इंडिया लिमिटेड नवाब सिंह पवार, सूरज शर्मा, आर बी मलिक, अमित व अन्य उपस्थित रहे, सहयोगी NGO निर्माण ऑर्गेनाइजेशन की टीम भी उपस्थित रही। पार्षद ओमपाल सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे।

गाजियाबाद नगर निगम के स्कूल कुटी भोपुरा में आयोजित लैब के शुभारंभ का कार्यक्रम बहुत ही भव्य रहा। जिसमें नगर आयुक्त द्वारा मशाल जलाकर छात्राओं को आधुनिक युग में आगे बढ़ाने के लिए कहा। आधुनिक युग में छात्राओं का हाईटेक होना बेहद जरूरी है। स्कूल में कंप्यूटर क्लास प्रारंभ करने हेतु प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए। छात्राओं के साथ-साथ अध्यापिकाएं भी हाईटेक पद्धति को अपनाए तथा ए आई एंड डिजिटल लैब के माध्यम से हाईटेक पद्धति को सीखें। मौके पर उपस्थित छात्राओं तथा अध्यापिकाओं को मोटिवेट किया गया। कार्यक्रम की तैयारी को देखकर नगर आयुक्त ने प्रशंसा की। इसी क्रम में बने हुए सेल्फी पॉइंट जो की वेस्ट से बने हुए थे। टूटी हुई बेंच का इस्तेमाल करते हुए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट छात्राओं द्वारा बनाया गया था। छात्राओं की प्रतिभा और कला को देखते हुए नगर आयुक्त द्वारा प्रशंसा की गई तथा कंप्यूटर के माध्यम से भी कला क्षेत्र में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए भी उत्साहवर्धन किया गया।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम के अन्य स्कूलों में भी छात्राओं के लिए इसी प्रकार की लैब प्रारंभ कराई गई है। आधुनिक युग से जुड़ने के लिए छात्राओं का हाईटेक होना बेहद जरूरी है। गाजियाबाद नगर निगम की छात्राएं खेल जगत में भी अच्छा नाम कमा रही है। नगर आयुक्त द्वारा छात्राओं का स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए अभिभावकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आह्वान भी किया गया। मौके पर उपस्थित जनों द्वारा वेस्ट से बने सेल्फी पॉइंट में सेल्फी ली गई। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं, प्रधानाचार्य, अध्यापिकाओं, अभिभावकों, तथा क्षेत्रीय निवासियों का भी धन्यवाद किया गया। विशेष रूप से सी एस आर करने वाली कंपनी को भी धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त द्वारा पूरे स्कूल का भ्रमण किया गया तथा छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, ओपन जिम की व्यवस्था को भी देखा गया।



Share To:

Post A Comment: