ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। बृहस्पतिवार 26 फरवरी को प्रियाश्री पाल सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी द्वारा थाना वेवसिटी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रियाश्री पाल ने बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से ये पैदल गश्त की गई है। साथ ही संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।




Post A Comment: