ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। नगर निगम द्वारा लगातार शहर वासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम में महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद के नेतृत्व में हर घर पेयजल गुणवत्ता की जांच की कार्यवाही जारी है। पिछले 10 दिन में जलकल, जल निगम तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों द्वारा 1420 स्थान से सैंपल कलेक्ट करते हुए पेयजल गुणवत्ता की जांच की गई जिसमें इंदिरापुरम भी शामिल रहा।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जलकल विभाग द्वारा घर-घर जाकर शहर वासियों से पेयजल गुणवत्ता पर चर्चा की पेयजल में क्लोरीन की मात्रा को भी जांचा गया, जिसकी रिपोर्ट महाप्रबंधक जल्द द्वारा समस्त जोन के अवर अभियंता, सहायक अभियंता तथा अधिशासी अभियंता जल से ली गई।
महाप्रबंधक जल द्वारा बताया गया कि पिछले 10 दिनों में न केवल पेयजल की गुणवत्ता को जांचा गया है बल्कि, प्राप्त शिकायतों के क्रम में 148 लीकेज पॉइंट को भी ठीक कराया गया है, 42 स्थान पर ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है शेष पर कार्यवाही जारी है, 21 वॉल चैंबर की सफाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग नियमित रूप से भी पेयजल आपूर्ति के लिए बेहतर कार्य कर रहा है नियमित वॉल चैंबर एयर वॉल चैंबरों की सफाई का कार्य कराया जाता है, महा अभियान के क्रम में समस्त टीम को क्षेत्रीय पार्षदों से संपर्क करते हुए गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति हेतु विशेष कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा 10 दिन में महा अभियान चलाते हुए डी सिल्टिंग का कार्य भी कराया गया है।
गाजियाबाद नगर निगम जलकल विभाग द्वारा शहर वासियों को गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति की जा रही है, जिसको सुनिश्चित करने के लिए चल रहे महा अभियान को और अधिक गति देने की योजना विभाग बना रहा है। इंदिरापुरम सहित पांचों जोन में आगामी 7 दिनों में क्षेत्रीय पार्षदों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी से संपर्क करते हुए पेयजल की गुणवत्ता की जांच का कार्य किया जाएगा।
जल निगम तथा जलकल विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करेगी जिसमें जनसंपर्क को बढ़ाते हुए मलिन बस्तियों तक विशेष कार्यवाही की जाएगी, क्लोरीन की मात्रा को चेक किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार उपकरणों की सफाई का कार्य बढ़ाया जाएगा। पानी की पाइपलाइन की सफाई का कार्य भी जारी है आवश्यकता के अनुसार पुरानी पाइप लाइनों को बदलने की योजना भी निगम बना रहा है जिसमें विशेष रूप से विजयनगर क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बदलने का कार्य किया जाएगा।





Post A Comment: