![]() |
फाइल फोटो |
नई दिल्ली (एजेंसी)। 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आयुष मंत्रालय के सहयोग से, 81 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में योग सत्र का आयोजन करेगा। समारोह के हिस्से के रूप में, इस दिन सभी एएसआई स्मारकों में जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
इस वर्ष की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ के अनुरूप इस भव्य योग महोत्सव का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन स्वास्थ्य प्रथाओं के बीच शाश्वत संबंध को बढ़ावा देना है।
![]() |
फाइल फोटो |
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मार्च 2025 में अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में संबोधन के दौरान घोषित इस थीम में न केवल अपने भीतर बल्कि पर्यावरण के साथ भी सामंजस्य बढ़ाने में योग की भूमिका को रेखांकित किया गया।
हजारों प्रतिभागी ऐतिहासिक स्थलों जैसे पुराना किला (दिल्ली), गोल गुम्बज (कर्नाटक), कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा), चित्तौड़गढ़ किला (राजस्थान), एलीफेंटा गुफाएं (महाराष्ट्र) और एएसआई के अंतर्गत 76 अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर योग का अभ्यास करने के लिए एकत्रित होंगे। ये सत्र समग्र स्वास्थ्य और पर्यावरण चेतना के महत्व को रेखांकित करेंगे, जो योग दर्शन में गहराई से निहित है।
![]() |
फाइल फोटो |
योग, भारत द्वारा विश्व को दिए गए अनेक उपहारों में से एक है और इसके महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में महासभा के सत्र के दौरान 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
(नोट: सभी चित्र पिछले वर्ष एएसआई स्मारकों पर आयोजित समारोह के हैं)
Post A Comment: