नई दिल्ली : बृजेश श्रीवास्तव। अभिषेक बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक अभिषेक कुमार ने हमेशा समाज कल्याण के रूप में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे कई कार्य किए हैं जिनके द्वारा उनको समाज की मुख्य धारा में न सिर्फ शामिल किया जा सके, बल्कि उनकी समाज के विकास में भी एक मुख्य भूमिका रहे।
इनमें से कुछ हैं -
1. अभिषेक कुमार ने वृंदावन की 318 विधवाओं और वृद्ध महिलाओं की जीवन भर के बुनियादी जरूरतों (भोजन, वस्त्र, आवास) का इंतजाम किया है।
2. अभिषेक कुमार ने दुनिया भर की 403 बच्चियों की नर्सरी से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई और इनसे जुड़ी सारी जरूरतों और खर्चों का आजीवन भार संभाला है।
3. प्रत्येक वर्ष अभिषेक कुमार वृंदावन की 9 बच्चियों की शादी का संपूर्ण खर्च और उनके नवजीवन की सारी आर्थिक आवश्यकताओं का भार उठाते हैं।
अभिषेक कुमार के इन्हीं प्रयासों को मान्यता देते हुए, उन्हें न ही कई पुरस्कार मिले बल्कि राष्ट्रपति सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया है। अर्थात भारत सरकार द्वारा फेस ऑफ द वर्ल्ड की श्रेणी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
Post A Comment: