ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 10 मई को  "प्रयास एक आशा" सामाजिक संस्था ने अक्षय तृतीया के अवसर पर दो  वृद्ध आश्रम प्रताप विहार हिंडन पुल के पास एवम नव जीवन कुष्ठ आश्रम हिंडन में चप्पल, जूते, फल, छाछ, बिस्किट वितरित किये। 

"प्रयास एक आशा" संस्था ने  अक्षय तृतीया पर वृद्ध आश्रम एवम नव जीवन कुष्ठ आश्रम जाकर उन लोगों के साथ समय बिताया और उन्हें गर्मियों में पहनने वाले आरामदायक जूते चप्पल एवम अल्पाहार फल, बिस्किट, छाछ संस्था की ओर से दिया। 

डॉ जयश्री सिन्हा ने बताया कि सभी वृद्घजन हम लोगों से मिलकर बहुत खुश हुए तथा हम लोगों को भी बहुत अच्छा लगा। आज संस्था की ओर से 110 जोड़ी चप्पल जूते और अल्पाहार वितरित किये गए।

संस्थापिका डॉ जयश्री सिन्हा ने बताया कि हमारी संस्था पिछले पांच वर्षो से लगातार समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही है। समय समय पर नियमित रूप से वो सदस्यों के साथ यहाँ आकर समय बिताती हैं।

इस वितरण में संस्थापिका डॉ जयश्री सिन्हा के साथ सुशील कुमार, स्मृति अनुपम, आरती, श्रुति, सुषमा नारायण, सोनी, नीता, देवयानी, विक्रम मल्होत्रा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।



Share To:

Post A Comment: