झारखंड : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 1 जुलाई। स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, हिंदू धर्मगुरु ने कहा कि झारखंड की जनता रोजमर्रे की परेशानी जैसे बिजली की समस्या, यातायात की दुर्दशा के साथ कई अन्य बड़ी समस्याओं में बांग्लादेशीयों की घुसपैठ, लव जिहाद, धर्मांतरण इत्यादि की समस्याओं से झारखंड की जनता त्रस्त है। इतने लंबे समय के बावजूद भी सरकार विधि व्यवस्था को नियंत्रण नहीं कर पाई  है। लोग परेशानी से उबर नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में झारखंड की जनता सरकार का परिवर्तन चाह रही है। लोग टकटकी लगाए देख रहे हैं। ऐसी कोई सरकार आए जो इन समस्याओं से छुटकारा दिलाए।

स्वामी जी ने बताया कि कभी बड़ी संशय की स्थिति बनती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी 4 वर्ष देख लिए। कांग्रेस को बरसो देखा। इसके अतिरिक्त झारखंड में और कोई पार्टी दिखती नहीं है। केंद्र में मोदी सरकार की लोकप्रियता, प्रधानमंत्री की पूरी दुनिया में डंका बजता हुआ देख, मोदी जी पर आस लगाए बैठे हैं।

स्वामी जी ने यह भी बताया कि झारखंड की जनता ने मन बना लिया है कि वर्तमान जेएमएम सरकार को उखाड़ फेंके और मोदी जी के नियंत्रण में झारखंड में भी सरकार बने और लोग अमन चैन से जीवन व्यतीत करें।  बहू बेटियां सुरक्षित रहें और सभी अपने अपने क्षेत्र में उन्नति करें।

Share To:

Post A Comment: