ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 4 जून। पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर ग़ाज़ियाबाद प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली एनसीआर सन्त महामण्डल दिल्ली की अमेरिका की धार्मिक यात्रा में आज 23 दिवस पूर्ण हो चुके हैं। 

पूज्य गुरुदेव ने यात्रा में विभिन्न मन्दिर देव स्थानों पश्र दर्शन किया। भक्तों को वैदिक संस्कृति के विषय में चेतना जागृत किया। पूज्य गुरुदेव ने बताया कि यहां पर सभी लोग एक समान प्रेम से रहते हैं एवं प्रकृति विशेष देखभाल करते हैं। विभिन्न प्रकार के फल खेती सब होती है। गांव शहर एक समान रहते हैं। कोई भेदभाव नहीं है। यहां पर प्रकृति की सुरक्षा करके सड़क नगर विकास करते हैं। कोई वृक्ष नहीं काटते हैं। उनका संरक्षण करते हैं। 

हमारे भारत वर्ष में लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। पक्के मकान निर्माण करना, गौचर भूमि का विकास नहीं करते हैं। यहां पर प्राचीन संस्कृति है। गौ माताओ को खुले क्षेत्र में चरने की सुविधा है। अमेरिका में आज भी किलोमीटर की जगह मील के हिसाब से चलते हैं। भारत में नदी नाले वन को काटते जा रहे हैं। हमको विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है तो प्रकृति का संरक्षण करना होगा। हमारी प्राचीन संस्कृति से जुड़े रहना होगा। तभी हम विश्व गुरु की ओर बढ़ेंगे। आज अमेरिका यात्रा में म्यामी अमेरिका विश्राम रहेगा। 

यात्रा में स्वामी ओम जी महाराज लक्ष्मी नारायण मन्दिर अमेरिका, पंडित महेश वशिष्ठ, विजय दास बाबा जी लंदन भी महाराज श्री के साथ यात्रा में हैं।

Share To:

Post A Comment: