ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 30 मार्च को रामनवमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा के राजेंद्र नगर स्थित निवास स्थान पर सेवाभाव विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। 

महायज्ञ और कन्या पूजन के उपरान्त भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया।

35 वर्ष से लगातार केके शर्मा द्वारा आयोजित भंडारे में ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीडी शर्मा, विधायक नसीब सिंह, महामंडलेश्वर ललितानंद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता पुष्पेंद्र रावत, समाजसेवी अतुल जैन, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक महामंत्री सुधीरकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसपी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, हिमांशु शर्मा, अशोक भारतीय, परमानंद सिंघल, विशाल जैन, आशु पंडित, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, समीर शर्मा, तरुणिमा श्रीवास्तव, पार्षद सरदार सिंह भाटी, पार्षद सुनील यादव, प्रतीक माथुर, केके मिश्रा, रवि भाटी, प्रवीण भाटी, अनिल जुल्का, निशा चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंदर यादव, अरविंद शर्मा, वीर सिंह चौधरी, सुशांत गोयल, सौरभ यादव आदि उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: