साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 3 मार्च को कैलाश मानसरोवर भवन इंदिरापुरम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने इंदिरापुरम के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 51 महिलाओं का नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अध्यक्ष डॉ अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद रहे। 

ये कार्यक्रम राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी एवं इंदिरापुरम अध्यक्ष संजीव तेवतिया के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में देश की प्रख्यात कवियत्री अंजू जैन ने स्वरचित गीत का पाठ किया तो पूरा हाल जबरदस्त तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

देखें वीडियो: -

कार्यक्रम में समाज के अलग अलग क्षेत्रों में विशिष्ट भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से ऋतु सुहास एडीएम गाजियाबाद, इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान, इंस्पेक्टर अंजली सिंह, कवियत्री अंजू जैन, शालिनी सिंह, डॉ भारती गर्ग, डॉ स्मृति शर्मा, आदेश त्यागी, तरुणा सिंह, टेनिस प्लेयर निकिता, टेनिस प्लेयर अवनी, पर्वतारोहण रितु जांगिड़, दुर्गा बालियान, रीना श्रीवास्तव, मीरा आर्य, कुमकुम राजपूत, रंजीता वर्मा, बबिता नेगी, मंजुला गुप्ता, नेहा जैन, आँचल कांबोज, प्रिया राठौर, पूनम बंसल, जयश्री सिन्हा, नीरजा सक्सेना, संगीता चटर्जी, शारदा सिंह, शिल्पा गोस्वामी, निशा यादव सहित सौ महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, रुद्र प्रताप त्यागी, पीसीएल श्रीवास्तव, प्रतीक माथुर, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, उमाशंकर तोमर, संजय सिंह, अभिनव जैन, कपिल त्यागी, पिंटू तोमर, कृष्ण त्यागी, डीसी माथुर, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, इंदिरापुरम के अध्यक्ष संजीव तेवतिया, जिलाध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, महामंत्री संजय गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, कोषाध्यक्ष अरोड़ा, मंत्री हरिशंकर मदान, हितेश राजवंशी, संजय त्यागी, नवीन त्यागी, एसडी शर्मा, हरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, प्रवीण भाटी, आशु पंडित, अनिल मेहरा आदि उपस्थित रहे।





Share To:

Post A Comment: