साहिबाबाद। बृहस्पतिवार 2 मार्च 2023 को साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा के राजेन्द्र नगर कार्यालय पर प्रभारी हरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा की भारी जीत पर साहिबाबाद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत पर हर्ष उल्लास मनाया। 

भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करी और लड्डू मिष्ठान एक दूसरे को खिलाकर मुंह मीठा किया। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से कुलदीप कसाना, मदन राय, पवन रेड्डी, आलोक शर्मा, अनिल राणा, सचिन डागर, विनोद कसाना, विनोद शर्मा, एसपी सिंह, माधव सूद, भूदेव दीक्षित, भोला, राजकुमार चंदेला, भूदेव शर्मा, दिलीप शर्मा, योगेश चौधरी, जितेंद्र सेन, अमर यादव, कुलदीप गोस्वामी, कैलाश यादव, कैलाश नलवार, राजीव वत्स, राजपाल चौधरी, अविनाश शर्मा, विनोद चौधरी, आकाश चौधरी, राहुल चौधरी, त्रिलोक चौधरी, रवि भाटी आदि उपस्थित रहे।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: