Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe

साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 4 मार्च को इंदिरापुरम व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल कार्यालय न्यायखंड 2, इंदिरापुरम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में व्यापारियों व अन्य लोगों ने इस शिविर में रक्तदान किया।

यह आयोजन एमएमजी हॉस्पिटल ग़ाज़ियाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें डॉ विनोद कुमार, डॉ उर्वशी, आँचल व टीम के अन्य सदस्यों ने कार्य संभाला।

रक्तदान करने वालों को इंदिरापुरम व्यापार मंडल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमवीर यादव, सतीश कसाना, अरुण त्यागी, नवीन कसाना, सुनील चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, महामंत्री उमाशंकर तोमर, उदयबीर सिंह, अनिल मेंदीरत्ता, पीताम्बर त्यागी, दिनेश सक्सेना, मुनिपाल प्रजापति  सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: