ग़ाज़ियाबाद। 8 अक्टूबर की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि किसान चौक के पास वसुंधरा सेक्टर 10 में होटल पैराडाइज की आड़ मे भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम व थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा वसुंधरा सेक्टर-10 स्थित  होटल पैराडाइज में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 4730/- रुपये नगद व आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना इन्दिरापुरम पर धारा 3/4/5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तों द्वारा मोबाइल फोन व्हाट्सएप्प से अज्ञात व्यक्तियों को देह व्यापार के लिये महिला उपलब्ध करवाने के लिए पैसों के लेन-देन तथा महिला की फोटो भेजते हैं तथा अनैतिक कमाई करने के लालच से महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते हैं। पीडित महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन अनैतिक दैह व्यापार कराया जा रहा था। इस कार्य को करने में ग्राहकों से भारी धनराशि लेकर कुछ रुपये महिलाओं को भरण पोषण हेतु दिया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:-

1.अशोक कुमार पुत्र शरत कुमार निवासी आदित्य वर्ल्ड सिटी थाना वेवसिटी गाजियाबाद उम्र करीब 48 वर्ष।

2. आशीष पुत्र राकेश कुमार निवासी कालिंदी कुंज खुर्जा थाना खुर्जा बुलंदशहर उम्र करीब 35 वर्ष।

3. तैय्यब पुत्र अतीक इलाही निवासी मोती महल थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर उम्र करीब 31 वर्ष।

4. सूरज पुत्र बसंत लाल निवासी करौल बाग थाना करौल बाग नई दिल्ली उम्र करीब 32 वर्ष 5. हिमांशु पुत्र भोजराज निवासी मुल्तानी टांडा थाना पहाड़गंज दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष। 

6. अक्षय पुत्र गोविंद सिंह निवासी रामनगर शाहदरा दिल्ली उम्र करीब 31 वर्ष।

7. कुश पुत्र सुनील कुमार निवासी सेक्टर 04 थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 37 वर्ष।

8. तरूण पुत्र ओमवीर सिंह निवासी आई 505 टेंथ एवेन्यू थाना छिजारसी जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 37 वर्ष।

9. विक्रांत पुत्र जोगेंद्र कुमार निवासी सत्य विहार बुराड़ी दिल्ली उम्र करीब 31 वर्ष।

10.आबिद खान पुत्र सदाकत खान निवासी मोहल्ला मल्लूपुरा थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर उम्र करीब 45 वर्ष।

अभियुक्तों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 4730/- रुपये नगद व आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।



Share To:

Post A Comment: