ग़ाज़ियाबाद। रविवार 24 मई को राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात) द्वारा थाना साहिबाबाद पर ट्रांस हिंडन जोन के सभी चौकी प्रभारी तथा हल्का प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई । इस गोष्ठी में ट्रांस हिंडन जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी व सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने पर बल दिया गया। 

आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस प्रबन्ध की समीक्षा की गई तथा त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, गश्त को नियमित करने और स्थानीय नागरिकों से जुड़ाव बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

"ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई।

जनशिकायतों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया गया।

लंबित एनबीडब्लू (Non-Bailable Warrants) की तामिली सुनिश्चित करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और उनके समाधान हेतु विशेष व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। इस संदर्भ में सीनियर सिटीजन सेल की भूमिका को और सक्रिय बनाने तथा वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता और सख्ती दोनों अपनाने पर बल दिया गया। 

रात्रि गश्त को और अधिक सघन एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और नागरिकों को सुरक्षा का अनुभव हो। 

इस गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा जनता के साथ विश्वास और सहयोग का वातावरण तैयार करना है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: