ग़ाज़ियाबाद। विश्व हिन्दू परिषद हरनंदी महानगर, ग़ाज़ियाबाद में विशेष संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित पाराशर इस प्रचंड गर्मी में पशु पक्षियों का बहुत ध्यान रख रहें हैं।
इंदिरापुरम निवासी अमित पाराशर ने पशु पक्षियों के लिए अपने घर के बाहर कई बर्तनों में पीने के पानी की व्यवस्था कर रखी है। पूरे दिन में कई बार वो इन बर्तनों में साफ ठंडा पानी भरते हैं।
अमित पाराशर का कहना है कि मनुष्य तो कहीं भी अपने लिए पानी की व्यवस्था कर लेता है। पर ये बेजुबान पशु पक्षी अपनी परेशानी किसी को बता नहीं सकते। इतनी गर्मी में इन्हें पानी ना मिलने के कारण ये असहनीय पीड़ा सहन करते हैं। इंसान होने के नाते हम सबका फर्ज है कि इन असहाय पशु पक्षियों की रक्षा करें और इनके लिए दाना पानी भोजन का प्रबंध करें।
अमित पाराशर ने कहा कि हम सब अपने घरों की छत बॉलकनी और घर दुकान के बाहर इन बेजुबानों के लिए दाना पानी भोजन अवश्य रखें।





Post A Comment: