ग़ाज़ियाबाद : अक्षय जॉली। रविवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, सुविधाओं और सशक्तिकरण के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को विस्तार से बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि का उपयोग कर सकती हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को समझाने के लिए टीम ने संवादात्मक तरीके अपनाए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता बढ़ाने हेतु पैम्फलेट वितरित किए गए, जिनमें हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित थी।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम ने यह संदेश दिया कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है तथा प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।



Share To:

Post A Comment: