ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। ग़ाज़ियाबाद की विभिन्न सड़कों (विशेषकर मुख्य मार्गों लिंक रोड, वैशाली, इंदिरापुरम, महाराजपुर, वसुंधरा) पर बिना नंबर प्लेट और और बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट नंबर के दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से होने वाली दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा?

पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ गया है, लेकिन इनमें से अधिकांश वाहनों पर पंजीकरण संख्या (Number Plate) अंकित नहीं है। यह न केवल यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत संवेदनशील है।

मुख्य चिंताएं: 

दुर्घटना की स्थिति में पहचान: बिना नंबर प्लेट के इन वाहनों द्वारा दुर्घटना होने पर उनकी पहचान करना और कानूनी कार्रवाई करना लगभग असंभव होता है।

अपराध की संभावना: बिना पहचान वाले वाहनों का उपयोग किसी भी अवैध गतिविधि में किया जा सकता है।

यातायात नियमों की अवहेलना: इन ट्रॉलियों में अक्सर बैक-लाइट या रिफ्लेक्टर भी नहीं होते, जिससे रात के समय भीषण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। 

ट्रैक्टर ट्राली की स्पीड: 

सड़कों पर चलते हुए उनकी स्पीड बहुत तेज होती है और अपने आगे किसी को निकलने भी नहीं देते जिस कारण कई बार गाड़ी आपस में टकरा जाती हैं।

सड़कों पर अतिक्रमण:

वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम में इस समय निर्माण कार्य बहुत तेजी से हो रहा है जिससे निकला हुआ टूटी बिल्डिंगों का मलवा यह उठाकर लेकर जाते हैं उस समय यह गाड़ियां आधी सड़को को घेर कर खड़ी हो जाती है। जब ट्रैफिक निकलता है तो वहां जाम लग जाता है।

यह निम्नलिखित 10 फोटो हैं जिसके देखकर आपको लगेगा कितने रिस्क में लोग यहां से आना जाना करते हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली वालों से बचते हुए।

Photo No.1- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच में खड़ा करके समान लोड कर रहें हैं: 

Photo No.2- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली: 

Photo No. 3- बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्राली:

Photo No. 4- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली:

Photo No. 5- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली:

Photo No. 6- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली:

Photo No. 7- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली डाला ऊपर उठकर सड़कों पर ट्रैफिक जाम करते हुए:

Photo No. 8- बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली:


Photo No. 9- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली:

Photo No. 10- बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ट्रॉली इस पर नगर निगम लिखा हुआ है:

जनहित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए और बिना पंजीकरण या बिना नंबर प्लेट के चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम को अपने स्लोगन को सार्थक बनाने के लिए अभी बहुत गंभीर प्रयास किए जाने आवश्यक हैं। गाजियाबाद को स्वच्छ, साफ, सुंदर और हरा भरा बनाना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर नियमों के विरुद्ध सड़कों पर चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और उन पर सवारी ढोने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अंतर्गत प्रमुख बातें:

सवारी ढोने पर प्रतिबंध: ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग केवल कृषि कार्य या माल ढुलाई के लिए किया जाना चाहिए। इस पर यात्रियों को बैठाना गैरकानूनी है।

सख्त कार्रवाई और सीज: नियमों का उल्लंघन करने वाली, ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारी ले जाने वाली या गलत तरीके से मुख्य मार्ग/हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ी करने पर, वाहनों को सीज किया जाएगा और सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जुर्माना: यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग व्यवसायिक रूप से सवारियां ढोने के लिए किया जाता है, तो भारी जुर्माना और कार्रवाई हो सकती है।

सड़क सुरक्षा माह (जनवरी 2026): पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच करें, उन पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की कार्यवाही करें, ताकि रात में दुर्घटनाएं न हों।

प्रशासनिक सतर्कता: सभी जिलों के डीएम, एसएसपी, और आरटीओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि नियमों का पालन हो और हादसों को रोका जा सके।





Share To:

Post A Comment: