ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। शास्त्रीनगर स्थित बाग वाली कॉलोनी में स्थित शिव-शक्ति मंदिर परिसर में लगे पीपल और बरगद के पेड़ स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। इन पेड़ों की मोटी-मोटी शाखाएँ सड़क, बिजली की तारों और आसपास के मकानों तक फैल चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व में एक भारी शाखा टूटकर मंदिर की दीवार पर गिर चुकी है, जिससे भवन को काफी नुकसान पहुँचा था। इस संबंध में कई बार नगर निगम एवं संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थिति इतनी गंभीर है कि लोगों को अस्थायी रूप से रस्सियों से शाखाएँ बाँधनी पड़ी हैं, जो किसी भी प्रकार से सुरक्षित समाधान नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी की जान भी जा सकती है।
स्थानीय नागरिकों एवं शिव शक्ति सेवा समिति ने नगरनिगम से मांग की है कि तुरंत पेड़ों की छंटाई/कटाई कराकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अब सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा?





Post A Comment: