ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। इंदिरापुरम नीति खंड-1 स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर (हाथी पार्क के समीप) में दिनांक 23 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय दिन में 2 बजे से शाम 6 बजे तक है। 

इस पावन अवसर पर कथा वाचन का शुभ दायित्व आचार्य परमानन्द देवली जी द्वारा निभाया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेकर कथा श्रवण का आनंद ले रहे हैं। 

श्रीमदभागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को मधुर प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय हो गया तथा श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

देखें वीडियो: -

मंदिर समिति की अध्यक्ष अनीता त्यागी ने बताया कि समिति के द्वारा ये बीसवीं भागवत कथा आयोजित की जा रही है। यह आयोजन समाज में धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों अनिता त्यागी, संदीप भारद्वाज, संजय अग्रवाल, अर्पणा भारद्वाज, शालिनी चौहान, रितु अग्रवाल एवं गरिमा सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।



Share To:

Post A Comment: