ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इन्दिरापुरम द्वारा रविवार 25 जनवरी को 7आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं की गृहस्थी बसाने हेतु सरल सामूहिक विवाह अंनत रायल बेक्वट हाल कनावनी पुश्ता रोड पर धूमधाम से कराया जाएगा।
कार्यक्रम सह संयोजक हेमंत कुमार वाजपेयी ने बताया सबकी बेटी एक समान मानकर यह कार्यक्रम पांचवीं बार आयोजित किया जा रहा है। अभी तक मुख्य शाखा 35 कन्याओं की गृहस्थी सकुशल बसा चुके हैं। सात घोड़ी पर सवार दुल्हे बैंड बाजा डीजे के साथ अपनी दुल्हन का स्वयंवर श्री राम जानकी स्वरुप में करेंगे।
पास से प्रयास से होने वाले इस कार्यक्रम में गृहस्थी संबंधित लगभग 60 गृह उपयोगी वस्तुऐ कन्यादान स्वरूप गृहस्थी बसाने हेतु भेंट कार्यकर्ता साथियों एवं समाज द्वारा अपनी बेटियों की तरह की जाती है।
वरमाला उपरांत सात सामुहिक फेरे वेद मंत्र उच्चारण साथ पंडित जी कराते हैं।
बेड अलमारी स्ट्रेस मिक्सी कुकर सिलाई मशीन चूल्हा 51 आईटम का डिनर सेट पाजेब नोज पिन बालिकाओं के लहंगे पेंट कोट 11 जोडी कपड़े साड़ी पर्स आदि समान कन्यादान एवं 1000 मेहमानों के लिए नाश्ता भोजन की व्यवस्था रहेगी।
शाम 5 बजे विदाई उपरांत कार्यक्रम संपन्न होगा।





Post A Comment: