ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा 2024 में जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक "लाभार्थी सम्पर्क अभियान" के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है। इस अभियान में उ0प्र0 के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मण्डलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करने के मार्ग पर अग्रसर हैं। 

इसी कड़ी में सोमवार 19 फरवरी को लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन संजय नगर सैक्टर 23 स्थित भगीरथ पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और सत्यपाल प्रधान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री मयंक गोयल, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पंकज भारद्वाज, सह संयोजक देवेन्द्र चौधरी, कौमुदी चौधरी आदि मंचासिन रहे। 

कार्यशाला के दौरान बूथशः लाभार्थी डाटा को विधानसभा के मण्डल, शक्ति केन्द्र, बूथ के अनुसार उपलब्धता कराते हुए उसमें सभी जनप्रतिनिधिगण के लिए लाभार्थी सम्पर्क का कार्य निर्धारण किया गया। 

मण्डल कार्यशाला में आये हुए मण्डल समिति, शक्ति केन्द्र संयोजक मण्डल में निवास करने वाले अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को एक बूथ के 20-40 लाभार्थी सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया।

अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही साथ लाभार्थी के मो० नंबर से केन्द्र द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर 9638002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर प्रधानमन्त्री के जनकल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 

कार्यशाला में जिला महानगर पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल कार्यसमिति एवं मण्डल के शक्ति केन्द्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।




Share To:

Post A Comment: