ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां एक ओर भव्य राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। वहीं दूसरी ओर इंदिरापुरम में भी स्थानीय पार्षद राधेश्याम त्यागी और महापौर सुनीता दयाल ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। 

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। वही इंदिरापुरम के श्रीराम चौक पर भगवान राम की प्रतिमा के अनावरण को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह और उमंग है। 

भगवान राम की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्री राम चौक पर राम भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे। गाजियाबाद की महापौर के आयोजन स्थल पर पहुँचते ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम जय घोष से गूंज उठा। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी के स्थानीय पार्षद और गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने श्री राम चौक पर लगी भव्य श्री राम की प्रतिमा का अनावरण किया। 

इस दौरान महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि भगवान राम सभी की आस्था और श्रद्धा के प्रतीक हैं। आज से फिर देश में राम युग का शुभारंभ हुआ है। इस दौरान पार्षद राधेश्याम त्यागी ने कहा कि भगवान राम राजनीतिक समरसता के प्रतीक हैं।



Share To:

Post A Comment: