अयोध्या : बृजेश श्रीवास्तव। पद्धश्री विजयराज शाह ने ग़ाज़ियाबाद इंदिरापुरम निवासी डॉ जयश्री सिन्हा को सम्मानित किया। निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन बेतियां बिहार की ओर से अयोध्या में सोमवार 25 दिसंबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ में समाजसेविका एवम पर्यावरण संरक्षण को आमन्त्रित किया गया और अपने अभियान में निरंतर लगे रहने पर प्रयास एक आशा की प्रमुख समाजसेविका को पद्धश्री विजयराज शाह और निरोजा इंडिया परिवार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंग वस्त्र  सम्मानपत्र और राष्ट्रीय रत्न सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

डॉ जयश्री सिन्हा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पेड़ लगाना तो जरूरी है पर हर कोई सिर्फ पेड़ लगाए यही जरूरी नही है। लोग लगाए हुए पेड़ की देखभाल करें। पालीथीन के बढ़ते इस्तेमाल पर रोक लगाएं। हम सब जागरूक हों। जल संकट की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जल व्यर्थ न जाने दें। लोग कम से कम वाहन का प्रयोग करें। 

डॉ सिन्हा ने कहा कि वो जरूरतमंद की सेवा और सहायता आजीवन करती रहेंगी। उन्होंने निःशुल्क शिक्षा अभियान निरंतर जारी रखा है जिससे बहुत बच्चे लाभांवित हो रहे हैं।

इस अवसर पर देश विदेश के समाज सेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अयोध्या के तुलसी उद्यान में पौधारोपण भी किया गया।



Share To:

Post A Comment: