साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 5 मार्च को आर्यसमाज इन्दिरापुरम खसरा न 1284 के प्राँगड में यज्ञ ब्रह्मा प्रधाना मीरा आर्या द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न करवाया। ईश्वर क्या है इस पर भी बहुत सुन्दर उदबोधन दिया। ईश्वर के विषय में शशि मल्हंन, आर्यसमाज  के मंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपने सुन्दर विचार व्यक्त किए। 

आर्य समाज के प्रधान प्रदीप आर्य ने अति सुन्दर भजन की प्रस्तुति दी। 

समाज सेवी यज्ञ प्रेमी आर्यसमाज इन्दिरापुरम के संरक्षक विनोद त्यागी और संरक्षक विपिन त्यागी भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे। त्यागी जी ने बहुत सुन्दर उदबोधन  दिया।

रितु चौधरी, सुशीला आर्या, विद्या आर्या, मीना रानी आर्या, आभा चौहान, सुमन, राजरानी आर्या, मिथलेश गौर आदि बहनें उपस्थित रहीं। भाई लोगों में हर्ष भाटिया, राकेश आर्य, मनीष कुमार गुप्ता, जयप्रकाश आर्य, अमित चौधरी, सुशील कुमार सिन्हा मौजूद रहे। 

होली के गीतों को शशि मल्हंन ने गाकर समा बाधं दिया और सुमन नरूला ने ढोलक बजा कर आनंद को दुगना किया। 

सभी बहिन भाईयो ने एक दूसरे के ऊपर फूलों की प्रचुर मात्रा में वर्षा कर अपूर्व आनंद का अनुभव किया। एक दूसरे  के चन्दन लगा कर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। 

विनोद त्यागी, विपिन त्यागी, दिग्विजय, प्रदीप आर्य, मीरा आर्य ने सभी को होली की अनंत शुभकामनाएं और बधाई दीं। सारा वातावरण रगंमय और हर्षमय हो गया। सभी उपस्थित लोगो का हार्दिक धन्यवाद दिया। 

शांति पाठ के पश्चात सुन्दर प्रसाद की व्यवस्था रही। आशा रानी सिंघला, जयश्री सिन्हा, शशि प्रभा, अंजु अग्रवाल, बहन प्रज्ञा, बहन शालिनि, बहन राखी, बहन अनीता गुप्ता और बहुत सी महिलाओं ने यज्ञ में भाग लेकर होली के उत्सव को बहुत सुंदर बना दिया।



Share To:

Post A Comment: