ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 19 फरवरी को भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशानुसार लाजपत नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष मदन राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम के प्रभारी रहे महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया प्रतीक माथुर संगठन विस्तार अभियान सरल ऐप डाउनलोड करवाने हेतु भाजपा नेता उमाशंकर शर्मा के ऑफिस खैतान पब्लिक स्कूल के आगे प्लाट नंबर 2 पर कैंप  लगाया गया। 

इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अधयक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान रहे।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरल ऐप डाउनलोड कराए। इस कार्यक्रम में भाजपा के पार्षदगण, कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment: