नई दिल्ली : पुनीत माथुर। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। भोपाल में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। शुक्रवार रात तक ही राजधानी में करीब आधा इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, होशंगाबाद और बैतूल जिलों में अत्यधिक बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। इन जगहों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

कटनी, जबलपुर, मंडला, विदिशा, रायसेन, सीहोर, हरदा, देवास, धार और श्योपुर जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन जगहों पर विभाग में आरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालत हैं। वहीं, दूसरी तर प्रदेश की सभी प्रमुख नादियां उफान पर हैं। नादियों के उफान के कारण कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं, कई बांधों का जलस्तर बढ़ गया जिस  कारण उनके गेट खोलने पड़े हैं।
Share To:

Post A Comment: