ग़ाज़ियाबाद। नेहा बनौधिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय, गाजियाबाद में मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

उक्त विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते एवं पक्षकारों की सहमति के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करना तथा आमजन को शीघ्र, सरल एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना रहा।

वादकारियों को किया गया जागरूक, आमजन से की अपील: -

इस अवसर पर संबंधित न्यायिक अधिकारियों द्वारा मामलों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई तथा वादकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित मामलों का निस्तारण कराकर समय एवं धन की बचत करें तथा सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं।



Share To:

Post A Comment: