ग़ाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान शराब ठेकों के आसपास, सड़क किनारे तथा सड़क किनारे खड़े वाहनों में बैठकर सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है।
शनिवार को चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराते हुए धारा 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के कारण राहगीरों एवं आमजन को होने वाली असहज स्थिति को रोकने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।






Post A Comment: