ग़ाज़ियाबाद। शनिवार को शिवशक्ति धाम डासना में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज और महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी के मार्गदर्शन में अमर बलिदानी मेजर आसाराम त्यागी सेवा संस्थान ने 16 वाँ तर्पण - एक महाश्राद्ध आयोजित किया। 

यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विगत 1400 वर्षों से सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस्लाम के जिहाद से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी जी के पावन सानिध्य में वीर रस के महनीय कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

इस कवि सम्मेलन का संचालन वीर रस के सुप्रसिद्ध युवा कवि अमित शर्मा ने किया। कवि सम्मेलन में वीर रस के महान कवि अर्जुन सिसोदिया, गौरव चौहान, सुदीप भोला, कमल आग्नेय, दुर्गेश तिवारी सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाएं अमर बलिदानियों को अर्पित की।

इस आयोजन में रविन्द्र त्यादि एडवोकेट, नीरज त्यागी, मुकेश त्यागी, अक्षय त्यागी, संजय त्यागी, नरेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश श्रीवास्तव रहे जो स्वयं भी एक उत्कृष्ट कवि हैं।

कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहा। प्रमुख रूप से डॉ संध्या कौशिक, डॉ ममता त्यागी, मधु त्यागी, रीना त्यागी, वंदना चौहान, ज्योति त्यागी, तनु शर्मा, पलक गुप्ता, कंचन, मनोरमा, आंचल आदि उपस्थित रहीं।



Share To:

Post A Comment: