यूटिलिटी का कार्य पूर्ण, मेन हॉल तथा लेवलिंग करने से इंदिरापुरम को मिलेगी राहत
ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम में चल रहे कार्यों पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग खुद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने सोमवार को इंदिरापुरम पहुंचकर सी एम ग्रिड फेस 2 तथा अन्य चल रहे निर्माण कार्य पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में निर्माण विभाग के अधिकारी गण तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। सी एम ग्रिड फेस 2 के कार्यों में रफ्तार लाने के लिए नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को अंतिम चेतावनी दी। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी और टीम को लेवलिंग करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया।
नगर आयुक्त ने बताया कि इंदिरापुरम में चल रहे कार्यों को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिसमें संबंधित ठेकेदार भी उपस्थित हुए। बिंदुवार निर्माण विभाग, जलकल, प्रकाश, उद्यान तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की चर्चा की गई। सी एम ग्रिड फेस 2 के कार्य इंदिरापुरम के साथ-साथ वैशाली तथा कौशांबी में भी चल रहे हैं जिसमें मेन हाल का कार्य प्रगति पर है तथा लेवलिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिससे ट्रैफिक को सुविधा रहेगी, यूटिलिटी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके बाद 100-100 मी के एरिया को पूर्ण रूप से कंप्लीट करते हुए अंतिम चरण की ओर बढ़ा जाएगा।
संबंधित ठेकेदारों तथा अधिकारियों को चेतावनी दी गई। साथ ही विशेष रूप से टीम को बढ़ाने के लिए कहा गया। मौके पर उपस्थित अन्य विभाग के ठेकेदारों और अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई।
नगर आयुक्त द्वारा सी एम ग्रिड फेस 2 के कार्यों के अलावा इंदिरापुरम में चल रहे अतिरिक्त कार्यों पर भी चर्चा की गई। जिसमें निर्माण विभाग के 18 कार्य जिसमें नाला निर्माण कार्य, आरसीसी रोड निर्माण कार्य पर समीक्षा की गई। जलकल विभाग की इंदिरापुरम में चल रहे 28 कार्यों पर समीक्षा हुई जिसमें जलापूर्ति हेतु पंप लगाने तथा पाइप लाइन डालने पर समीक्षा हुई। उद्यान विभाग के 17 कार्यों पर बिंदुवार चर्चा हुई जिसमें ग्रीन बेल्ट से लेकर पार्कों में हो रहे कार्यों पर निर्देश दिए गए। प्रकाश विभाग के 58 कार्य जो कि लगभग पूर्ण हो चुके हैं चर्चा हुई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के चल रहे कार्यों पर भी विस्तार से नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम में विशेष रूप से विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें नगर आयुक्त लगातार चल रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। साथ ही सभी कार्यों के लिए तिथि निर्धारित की गई। अंतिम चेतावनी देते हुए अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।
मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, महा प्रबंधक जल के पी आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा संबंधित टीम उपस्थित रही। इसके अलावा नगर आयुक्त द्वारा जोनल प्रभारी वसुंधरा जोन को भी बैठक में बुलाकर हो रहे अतिक्रमण पर विशेष रूप से निर्देश दिए। अवैध रूप से मार्गो को बाधित कर रेहड़ी पटरी को व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। ट्रैफिक को सरल बनाए रखने के लिए नियमित अभियान चलाने की निर्देश दिए गए।







Post A Comment: