ग़ाज़ियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद के तेज-तर्रार एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का तबादला अब रामपुर हो गया है।
कविनगर, पुलिस लाइन, अकाउंट्स, डायल-112 और इंदिरापुरम जैसे अहम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई।
स्थानांतरण पर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग़ाज़ियाबाद उनके अहम योगदान को सदैव याद रखेगा।



Post A Comment: