ग़ाज़ियाबाद। सोमवार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाईन कमिश्नरेट गाज़ियाबाद में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों, जिनके द्वारा 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वी की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी 11 छात्र -छात्राओं एवं परिवारजनों को सम्मानित किया गया।
सभी को श्रीमती दीक्षा पत्नी पुलिस उपायुक्त लाईन/मुख्यालय एवं श्रीमती दीपाली पत्नी पुलिस उपायुक्त ग्रामीण द्वारा मुख्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ सामाजिक एवं पर्यावरण चेतना जागृत करने के उद्देश्य से प्रकृति के संतुलन और पर्यावरण की रक्षा के प्रति संकल्पबद्ध करने के लिए (Vama Eco Champs) की आधिकारिक शपथ दिलाई गई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।






Post A Comment: